प्रचंड गर्मी में भी डटे हैं बिजली कर्मी।

प्रचंड गर्मी में भी डटे हैं बिजली कर्मी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जहां लोग कुछ मिनट बिजली जाने पर परेशान हो जाते हैं, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी और लाइनमैन तेज धूप व भीषण गर्मी में खंभों पर चढ़कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। आज दोपहर की प्रचंड गर्मी में भी पट्टी क्षेत्र के पावर हाउस बिजली कर्मी लगातार फॉल्ट ठीक करते नजर आए। ऐसे कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण काबिले तारीफ है। सभी लोगों से विनम्र अपील है कि बिजली कटने पर थोड़ा धैर्य रखें और बिजली विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें, क्योंकि वे भी इस गर्मी में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दे रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें