माँ बेल्हा देवी धाम कॉरिडोर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुविधाओं पर दिया जोर

माँ बेल्हा देवी धाम कॉरिडोर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुविधाओं पर दिया जोर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार सायंकाल माँ बेल्हा देवी धाम के निर्माणाधीन कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रस्तावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि माँ बेल्हा देवी धाम जनपद का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कॉरिडोर निर्माण कार्य को योजनाबद्ध ढंग से तेजी के साथ पूर्ण कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉरिडोर निर्माण की गुणवत्ता, सौंदर्यीकरण, मार्ग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप माँ बेल्हा देवी धाम को धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं, जिससे जिले की धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर अनुष्का शर्मा, राकेश कुमार, कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रचंड गर्मी में भी डटे हैं बिजली कर्मी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें