IAS राम मोहन मीणा बने प्रतापगढ़ के नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO)

IAS राम मोहन मीणा बने प्रतापगढ़ के नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO)

रिपोर्ट: अमित शुक्ला, जिला संवाददाता


प्रतापगढ़ जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी राम मोहन मीणा को नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान सीडीओ दिव्या मिश्रा का तबादला किए जाने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बताया जा रहा है कि राम मोहन मीणा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले वह मुरादाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे।

नई तैनाती की सूचना के बाद जनपद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

प्रतापगढ़ में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अब लोगों की नजर नए सीडीओ की कार्यशैली पर टिकी हुई है।


अधिकृत शासनादेश के अनुसार प्रशासनिक बदलाव लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें पट्टी में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द जी का भव्य स्वागत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें