कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, 21 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर्स

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, 21 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर्स

डिजिटल डेस्क: सोशल मीडिया पर चर्चित और विवादित कंटेंट के लिए मशहूर ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी CJP के संचालक अभिजीत दीपके ने साझा की।

अभिजीत दीपके के अनुसार, मुख्य इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ-साथ उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है। उन्होंने बताया कि CJP का ट्विटर (X) हैंडल पहले ही बंद कराया जा चुका था और अब बैकअप अकाउंट भी बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि हैक किए जाने से पहले तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे। सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद फॉलोअर्स और यूजर्स में काफी चर्चा देखी जा रही है।

फिलहाल अकाउंट रिकवरी को लेकर प्रयास जारी हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक साइबर एजेंसी या इंस्टाग्राम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें “मंत्री दयाल दास बघेल और जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू की मौजूदगी में तोरा में मां कर्मा जन्मोत्सव का ऐतिहासिक महासंगम, सामुदायिक भवन लोकार्पण से गूंजा उत्सव”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें