उज्जैन में दुर्लभ ‘सेंड बोआ’ सांप के साथ 5 आरोपी पकड़े गए। वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज:-

उज्जैन में दुर्लभ ‘सेंड बोआ’ सांप के साथ 5 आरोपी पकड़े गए। वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज:- 

संवाददाता संतोष यादव। उज्जैन।

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दुर्लभ Indian Sand Boa सांप बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग बताई जाती है। इसके बाद आरोपियों और जब्त सांप को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी उज्जैन के निवासी हैं। वन विभाग ने डीएफओ के निर्देश पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि सांप को कहां से पकड़ा गया और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। वन विभाग इस मामले को संगठित वन्यजीव तस्करी से जोड़कर भी देख रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें