Pratapgarh: श्रावण मास के उपरांत अधिकारियों ने तीर्थ स्थलों का निरीक्षण कर, तैयारियों का लिया जायजा

श्रावण मास के उपरांत अधिकारियों ने तीर्थ स्थलों का निरीक्षण कर, तैयारियों का लिया जायजा

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़ आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में आगामी श्रावण मास पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय एवं सीआरओ प्रतापगढ़ अजय कुमार तिवारी द्वारा थाना जेठवारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पावन तीर्थस्थल भयहरणनाथ धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारीगण ने मंदिर के प्रमुख स्थानों, प्रवेश व निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, जल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की भौतिक स्थिति का गहन अवलोकन किया। इसके उपरांत इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार ‘मुन्ना’ यादव, मंदिर समिति के व्यवस्थापक सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।

इसके साथ ही बैठक में आगामी श्रावण सोमवार व मंगलवार लगातार सावन के को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल एवं वालंटियरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष व मंदिर समिति के सदस्यों ने भी भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पूर्ण रूप से किए जाएंगे। प्रशासन एवं समिति द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्ण समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें