सर्विलांस / स्वॉट टीम नगर जोन व थाना नन्दग्राम पुलिस टीम ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत महिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में नगदी व गांजा स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये) बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
कार्यवाही का विवरणःपुलिस आयुक्त, गाजियाबाद महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत, डीसीपी श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त एसीपी उपासना पांडेय एवं एसीपी श्री जियाउद्दीन अहमद के निर्देशन में थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान थाना नन्दग्राम क्षेत्र (गली नं.-01, तीस फुटा रोड, नई बस्ती, नन्दग्राम) से एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अभियुक्ता के कब्जे से अवैध गांजा, स्मैक और कुल 5,98,013 रुपये की नगदी सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्ता का नाम व पत्ताःगीता पत्नी तरुण, निवासीः गली नं.-01, तीस फुटा रोड, नई बस्ती, नन्दग्राम, थाना नन्दग्राम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (उम्र करीब 28 वर्ष)। बरामदगी का विवरणः1. नगद धनराशिः कुल 5,98,013 रुपये,नोटों का विवरण: कुल 5 लाख 95 हजार रुपये (500×800, 200×400, 100×100, 50×200, 20×200, 10×100)। यह रकम एक नीले रंग के बैग (जिसमें लाल-पीले व सफेद रंग हैं) से बरामद हुई।सिक्कों का विवरणः कुल 3 हजार 13 रुपये (20×47, 10×180, 5×48, 2×12 तथा 1×9)। यह एक स्टील के डिब्बे से बरामद हुए।2. अवैध मादक पदार्थः900 ग्राम अवैध गांजा (एक पीले रंग की पॉलिथीन में)।172.2 ग्राम स्मैक (एक काली पॉलीथीन में 2460 पुड़ियों में भरी हुई)।(अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये)3. मोबाइल फोन (कुल 07 अदद):03 की-पैड फोनः । हीरो कम्पनी (नीला रंग), । मोटोरोला कम्पनी (आसमानी रंग), । लावा कम्पनी (काला रंग)।04 एंड्रॉइड फोन: । रेडमी कम्पनी (काला रंग), 1 रियलमी कम्पनी (सलेटी रंग), और 2 अन्य एंड्रॉइड फोन (जिनमें से एक पर ‘CAMERA VARIO SUMMIL UX-H118 -24/17-80ASPH’ लिखा है, रंग काला)।पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि बरामद गांजा व रुपये उसके ही हैं। वह नन्दग्राम क्षेत्र में घूम-फिरकर आते-जाते व्यक्तियों को मादक पदार्थ बेचकर अपना खर्च चलाती है। आज भी वह इसी काम के लिए आई थी।गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीमःसर्विलांसः स्वॉट टीम नगर जोन व थाना नन्दग्राम पुलिस टीम।












