प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत, नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल का किया लोकार्पण
संवाददाता आयुष मिश्रा
योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और शहर के आधुनिकीकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने सदन हॉल का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और नगर निगम का यह नया सदन हॉल आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे नगर प्रशासन के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें श्रृंगवेरपुरधाम में एकादश रुद्राभिषेक के साथ मां भगवती गंगा जी की हुई विशेष आरती












