प्रयागराजः ज्येष्ठ के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर हनुमान सेवा समिति ने किया शरबत और प्रसाद का वितरण।

प्रयागराजः ज्येष्ठ के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर हनुमान सेवा समिति ने किया शरबत और प्रसाद का वितरण।

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज।ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर आज 26 मई 2026 की शाम को मीरापुर स्थित बरगद घाट पर प्रयागराज हनुमान सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में आए हुए दर्शनार्थियों के लिए शीतल शरबत और प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महामंत्री हरिमोहन मालवीय, उपाध्यक्ष आर के शर्मा, उपाध्यक्ष आरबी सिंह और कोषाध्यक्ष जगमोहन मल्होत्रा समेत समिति के समस्त सम्मानित सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्था संभाली।

तपती गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए आयोजित इस शरबत और प्रसाद वितरण कार्य में कंचन मौर्या, बबीता, रेनू तथा अन्य महिलाओं ने पूरे सेवा भाव से अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार पूनम चौरसिया ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धालुओं को शरबत बंटवाने में हाथ बटाया और हनुमान सेवा समिति के सदस्यों के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता कर समिति के इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की सराहना की। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

ये भी पढ़ें प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत, नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल का किया लोकार्पण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें