वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा एवं सहयोगी दलों द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।

वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा एवं सहयोगी दलों द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास पार्टी एवं पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की संयुक्त बैठक, एनटीपीसी सोसायटी मे पंजीकृत कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा एवं सहयोगी दलों द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई। नेताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश लंबे समय से विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के मामलों में उपेक्षा का शिकार रहा है, इसलिए अब क्षेत्रीय नेतृत्व को मजबूत करने की आवश्यकता है।पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देता है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र को उसका अधिकार और सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता अपने हक, सम्मान और विकास के लिए एकजुट होकर नई राजनीतिक दिशा तय करेगी।कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि पार्टी किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं आम जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, किसानों के लिए बेहतर नीतियां, महिलाओं की सुरक्षा, उद्योगों की स्थापना, बेहतर सड़क, बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम प्रदेश निर्माण की मांग को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें