लखनऊ: गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, 3 की मौत, 5 घायल

गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, 3 की मौत, 5 घायल

लखनऊ/रायबरेली। रायबरेली जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रैक्टर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 4 घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें