पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे श्री एल0वी0 एन्टनी देव कुमार, पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ, उ0प्र0 लखनऊ; श्री राकेश प्रकाश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर तथा श्री मनी राम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार, उ0प्र0 लखनऊ के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई कार्यक्रम के दौरान श्री बी0के0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/साइबर क्राइम; श्री सुजीत पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विसेज तथा श्री अखिलेश निगम, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय क्षणों को साझा किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












