प्रतापगढ़ में पुलिस का एक्शन तेज, 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानीगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियान चलाकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रतापगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।












