गुनरबोड में सर्व सेन समाज जिला बेमेतरा की बैठक संपन्न नवीन पदाधिकारियों का हुआ गठन

गुनरबोड में सर्व सेन समाज जिला बेमेतरा की बैठक संपन्न नवीन पदाधिकारियों का हुआ गठन

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा – सर्व सेन समाज जिला बेमेतरा के तत्वावधान में आज गुनरबोड स्थित सेन भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करने और मजबूती प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों का विधिवत गठन करना था। बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ ही समाज को नई दिशा में ले जाने का दायित्व सौंपा गया।
सर्व सेन समाज, जिला बेमेतरा की नवनियुक्त कार्यकारिणी
अध्यक्ष रामनारायण (छल्ली) श्रीवास
महासंचिव सुधीर सेन (बेमेतरा)
महामंत्री शिवराज सेन (पप्पू)
सचिव रामायण सेन (बेमेतरा)
जिला मीडिया प्रभारी एवं नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सेन
उपाध्यक्ष
संतोष सेन (बेमेतरा)
चित्रसेन (मोहतरा, बेमेतरा)
नेम सिंह सेन (साजा)
संतोष सेन (नवागढ़)
लोमेश सेन (बेरला)
मोहन सेन (जग्गा) (बेमेतरा नगर)
अन्य पदाधिकारी
प्रचार मंत्री चित्रसेन सेन (बेमेतरा)
जिला सह-संचिव संतोष सेन (कुरदा)
जिला संगठन सचिव हेरराम सेन (बेरला)
कार्यकारिणी सदस्य बलदाऊ सेन (नवागढ़, खाम्ही)
संरक्षक एवं मुख्य सलाहकार मंडल
समाज के मार्गदर्शन हेतु रवि सेन (साजा), ऋषी सेन (बेरला), अंभ्भन सेन (बेमेतरा), नाथूराम सेन (बेमेतरा), मोहनलाल सेन (बिलोरी, बेरला) और राजू सेन (साजा) को जिला मुख्य सलाहकार एवं संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष रामनारायण (छल्ली) श्रीवास ने कहा कि समाज का विश्वास उन पर जो जताया गया है, वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का आहान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया और समाज की प्रगति के लिए संकल्प लिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें