एटा: जिलाधिकारी अरविंद सिंह का सीएमओ कार्यालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। अरविंद सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि कुछ व्यवस्थाओं में मूलभूत सुधार की आवश्यकता है और जो निर्देश दिए गए हैं, उन्हें पूरी गंभीरता एवं सकारात्मक भावना के साथ इस माह के अंत तक पूरा किया जाए। उन्होंने आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े विभागों में नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान राजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद तथा राममोहन तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद












