अब सभी की निगाहें आगामी 10 दिनों पर हैं और आशा है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्य,हम-तुम रोड एवं नाले की समस्या के समाधान हेतु,जनता कि तमिल VC.CDO, एवं IAS नगर निगम

अब सभी की निगाहें आगामी 10 दिनों पर हैं और आशा है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्य,हम-तुम रोड एवं नाले की समस्या के समाधान हेतु,जनता कि तमिल VC.CDO, एवं IAS नगर निगम

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

हम-तुम रोड एवं नाले की समस्या के समाधान हेतु आज का दिन क्षेत्र के लिए,अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।आज मोरटा गांव के किसानों, विभिन्न सोसायटियों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने GDA के उपाध्यक्ष (VC) महोदय, श्री नंदकिशोर कलाल,नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक जी तथा मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय श्री कुमार सौरभ से मुलाकात कर हम-तुम रोड पर जलभराव, नाले की सफाई, पानी की निकासी एवं सड़क की वर्तमान स्थिति से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल द्वारा समस्याओं की गंभीरता से अवगत कराए जाने के बाद GDA VC महोदय ने स्वयं स्थल का निरीक्षण करने का निर्णय लिया । और उसी क्रम में आज हम-तुम रोड एवं नाले की वर्तमान स्थिति का मौके पर जाकर अवलोकन किया। उन्होंने सड़क, नाले एवं जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा।हालांकि, VC महोदय श्री नंदकिशोर कलाल के निरीक्षण के समय अधिकांश क्षेत्रवासी एवं प्रतिनिधि मौके पर उपलब्ध नहीं हो पाए, क्योंकि यह दौरा अल्प सूचना पर हुआ। फिर भी प्रशासन द्वारा स्वयं स्थल का निरीक्षण किया जाना एक सकारात्मक पहल है । और यह दर्शाता है कि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त श्री विक्रमा दित्य सिंह मलिक जी से विशेष रूप से नाले की सफाई एवं पानी की निकासी की समस्या पर विस्तृत चर्चा की। वहीं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय से भी मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। सभी अधिकारियों ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अधिकारियों की ओर से यह आश्वासन प्राप्त हुआ है कि आगामी 10 दिनों के भीतर क्षेत्रवासियों को जमीनी स्तर पर कुछ कार्य प्रारंभ होते हुए दिखाई देंगे, जिससे नाले की सफाई, पानी की निकासी एवं हम-तुम रोड से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद है।इस जनहित अभियान में प्रमुख रूप से श्री महेंद्र त्यागी जी, धर्मवीर फौजी जी, महेश त्यागी जी, अनिल त्यागी जी, संजय त्यागी जी, योगिंदर त्यागी जी, रवि शर्मा जी, रॉबिन त्यागी जी (उप जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन), विनीत त्यागी जी (पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष), अंकुर त्यागी जी (उपाध्यक्ष, RLD), बिजेन्द्र चौधरी जी, धीरज त्यागी जी, अरुण त्यागी जी, सुनील त्यागी जी, शुभम त्यागी जी, अनुज त्यागी जी, परवीन गुर्जर जी, मुरारी लाल शर्मा जी, मंजीत चौहान जी, रक्षित जी एवं अनिल शर्मा जी सहित अनेक किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।हम सभी क्षेत्रवासियों की ओर से उन सभी साथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस जनसमस्या को गंभीरता से सुना। अब सभी की निगाहें आगामी 10 दिनों पर हैं और आशा है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्य प्रारंभ होंगे।एकजुट प्रयास ही क्षेत्र के विकास का आधार हैं। हम-तुम रोड, नाले की सफाई और बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें