टीबी और सांस की बीमारी से पीड़ित आजीवन कारावास प्राप्त बंदी की जिला अस्पताल में मौत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध आजीवन कारावास प्राप्त बंदी राधेश्याम (72 वर्ष) की गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी के अनुसार, राधेश्याम निवासी गोगौर, थाना बाघराय, वर्ष 1983 में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए थे। उन्हें 26 मई 2026 को शेष सजा काटने के लिए जिला कारागार प्रतापगढ़ भेजा गया था।
बताया गया कि बंदी पहले से ही पल्मोनरी टीबी और सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। कारागार में दाखिले के दिन से ही उसे जेल चिकित्सालय में भर्ती रखकर उपचार दिया जा रहा था।जेल प्रशासन के मुताबिक, 4 जून की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन सपोर्ट देने के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सुबह लगभग 6:56 बजे मृत घोषित कर दिया।मामले में नियमानुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। यह जानकारी जिला सूचना कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।
ये भी पढ़ें बेमेतरा में अवैध खनिज दोहन पर उठे गंभीर सवाल, जिला खनिज अधिकारी की कार्यशैली पर भी नाराजगी












