कुंडा-हीरागंज मार्ग पर डंपर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

कुंडा-हीरागंज मार्ग पर डंपर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा-हीरागंज मार्ग पर गुरुवार शाम लगभग 4 बजे एक डंपर और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि बोलेरो चालक सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया और आवागमन बहाल कर दिया गया।गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें पूर्व प्रधानाध्यापक ननकू शुक्ल के निधन पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने जताया शोक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें