मैनपुरी में 49 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मिली आर्थिक मदद, खातों में भेजी गई अनुदान राशि

मैनपुरी में 49 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मिली आर्थिक मदद, खातों में भेजी गई अनुदान राशि

संवादाता :पंकज मिश्रा 

मैनपुरी। जनपद में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के तहत 49 पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में 20-20 हजार रुपये की अनुदान राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो।

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं आवश्यक अभिलेख विभाग में जमा करना अनिवार्य है। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को अनुदान राशि का लाभ दिया जाता है।

प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए समय से आवेदन करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें सरकारी सहायता का लाभ आसानी से मिल सके।

शादी अनुदान योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का कार्य कर रही है और बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें कुंडा-हीरागंज मार्ग पर डंपर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें