STF मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात शाहरुख, इलाके में पसरा सन्नाटा
मुजफ्फरनगर: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच आज छपार इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश शाहरुख मारा गया। मुठभेड़ के बाद STF टीम ने घटनास्थल से शाहरुख के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पोस्टमार्टम के बाद जब शाहरुख का शव उसके घर खालापार लाया गया, तो इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। शाहरुख की मौत की खबर फैलते ही उसके घर पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने शाहरुख के घर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। आज छपार इलाके में STF ने उसे घेर लिया, जहां जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया।
फिलहाल पुलिस और STF की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ की जांच कर रही है। वहीं, खालापार इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
???? अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए ‘दैनिक चक्र’ के साथ।
ये भी पढ़ें आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव












