वरिष्ठ समाजसेवी दऊवाराम साहू के दशगात्र एवं पगड़ी रस्म में उमड़ी श्रद्धांजलि सभा
साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला संवाददाता : ताम्रध्वज साहू, बेमेतरा/कुसमी। ग्राम बहेरा (कुसमी), तहसील बेरला में वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय दऊवाराम साहू के दशगात्र कार्यक्रम एवं पगड़ी रस्म का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी ताम्रध्वज साहू, कुसमी परीक्षेत्रीय तहसील बेरला की उपाध्यक्ष मीना साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय दऊवाराम साहू के सामाजिक योगदान एवं उनके सेवाभावी व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दऊवाराम साहू समाज के सम्मानित एवं सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाजहित एवं जनसेवा के अनेक कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें किसान यूनियन की पहल और एसडीएम की तत्परता से बदली तस्वीर












