बदनपुर के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में एटा के दो युवक गंभीर, अलीगढ़ रेफर

बदनपुर के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में एटा के दो युवक गंभीर, अलीगढ़ रेफर

अमित चौहान, मंडल संवाददाता

कासगंज। जनपद कासगंज में सोमवार सुबह बदनपुर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एटा जनपद के मारहरा क्षेत्र के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव नगला मानसिंह निवासी विश्वजीत सिंह उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार शास्त्री और दिलीप कुमार उर्फ रामू पुत्र रामेंद्र सिंह बाइक संख्या UP 82 AS 5823 से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक संख्या UP 82 S 7735 से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें बिजली लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन झुलसा, पोल पर 20 मिनट तक फंसा रहा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal