पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ ने थाना देल्हूपुर क्षेत्र स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज, देल्हूपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सतर्कता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें आँधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, ग्रामीणों को भारी परेशानी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें