भैंस चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन चोर गिरफ्तार — ₹50,000 नकद और मोबाइल बरामद
संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान, एटा
एटा जनपद के थाना जलेसर पुलिस को भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी की भैंस को बेचकर प्राप्त ₹50,000 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वादी आकाश पुत्र सोरन सिंह, निवासी गोपालपुर थाना जलेसर ने 13 जुलाई 2025 की रात लगभग 3 बजे शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रेलवे लाइन के पास उसके खेत से एक भैंस चोरी कर ली है। इस संबंध में थाना जलेसर में 14 जुलाई को मुकदमा संख्या 305/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गहन छानबीन के बाद तीन आरोपियों की पहचान कर ली और 16 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9 बजे रेलवे लाइन के पास एक कच्चे रास्ते से घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम निम्नलिखित हैं:
- इमरान पुत्र साबुद्दीन (उम्र 22 वर्ष), निवासी नगली सजावान, थाना किठौर, मेरठ
- सलमान पुत्र राजू (उम्र 19 वर्ष), निवासी हथौड़ा नई बस्ती, थाना जलेसर, एटा
- सुनित पुत्र गुलाम हुसैन (उम्र 22 वर्ष), निवासी मोहल्ला हथौड़ा नई बस्ती, थाना जलेसर, एटा
पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और यह भी खुलासा किया कि इस वारदात में उनके दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बरामद सामान:
- चोरी की भैंस बेचकर प्राप्त ₹50,000 नकद
- एक मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश
- कांस्टेबल शीशपाल, कृष्ण गोपाल, मनीष कुमार, मनोज
थाना स्तर पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जलेसर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में काफी सराहना मिल रही है और आम जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
यह भी पढ़ें ???? ????
रामपुर गांव विवाद ने पकड़ा तूल, डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के दौरे से पहले गांव बना छावनी












