सभी पार्षद मिलकर करें विकास की नई शुरुआत, जनता की अपेक्षाओं पर उतरें खरा: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ।

सभी पार्षद मिलकर करें विकास की नई शुरुआत, जनता की अपेक्षाओं पर उतरें खरा: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

जिला परिषद विकास कार्यों को गति दें, जनहित सर्वोपरि रखें शिखा रानी ने जिला परिषद सदस्य पद की ली शपथ, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस सामूहिक प्रयासों से हो जिले का सर्वांगीण विकास

पानीपत, 10 जून। निर्विरोध निर्वाचित जिला परिषद सदस्य (वार्ड नंबर-13) शिखा रानी को बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विदित रहे कि पानीपत को राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद पानीपत के वार्ड नंबर-13 से निर्विरोध निर्वाचित सदस्य घोषित किया गया था। निर्वाचन के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विधिवत पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है। उपायुक्त ने कहा कि जिला परिषद के सभी पार्षदों को आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए ताकि विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं होती, बल्कि पूरे जिले के विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य करना भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद मिलजुल कर कार्य करेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी तथा लोगों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सडक़, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला परिषद के सदस्य विकास कार्यों की निगरानी करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्य आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा विकास की नई मिसाल कायम करेंगे। इस मौके पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) राजेश शर्मा सहित जिला परिषद के पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य शिखा रानी ने शपथ ग्रहण के उपरांत क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें