परिवहन विभाग में तैयार किया किराए का फार्मूला।

परिवहन विभाग में तैयार किया किराए का फार्मूला। 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

1 अगस्त से बस से इंदौर और भोपाल का सफर₹200 तक सस्ता होगा। मध्य प्रदेश सरकार की सुगम बस सेवा का सुगम किराया लगभग तय हो गया है। 1 अगस्त से शुरू हो रहे पहले चरण में इंदौर को मुख्य केंद्र बनाया गया है। यहां से प्रदेश के बड़े शहरों एवं जिलों के लिए कल 250 बसे रवाना की जाएगी। जिसमें 50 बसे अंतरराज्य होगी। यानी कम खर्चे में दूसरे राज्य का सफर कर सकेंगे। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा की, सुगम बस सेवा अहम प्रोजेक्ट है। इसमें किराया सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तय किया गया है। मध्य प्रदेश में अब तक बस किराया तय करने का कोई वैज्ञानिक फार्मूला नहीं था। जिससे चालक शादी विवाह, वार त्यौहार पर मन माना कराया वसूलते थे। परंतु अब ऐसा नहीं होगा। सम बस का यह टाइप फार्मूला अब उन्हें कडी टक्कर देगा। इस प्रोजेक्ट में आने वाले अगले 3 सालों में 5,206 बसे सड़कों पर उतरने का लक्ष्य निर्धारित है। पड़ोसी राज्य से सस्ता किराए की नई व्यवस्था लागू होने से मध्य प्रदेश में सुगम बसो का सफर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों की तुलना में सस्ता हो जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें