रायबरेली: युवती ने शारदा नहर पुल से लगाई छलांग, पीआरवी टीम ने बचाई जान

रायबरेली: युवती ने शारदा नहर पुल से लगाई छलांग, पीआरवी टीम ने बचाई जान

रायबरेली। जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में एक युवती द्वारा शारदा नहर पुल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, रश्मि देवी, निवासी ग्राम कंदरावा, थाना ऊंचाहार, ने अज्ञात कारणों के चलते शारदा नहर पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पीआरवी कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नहर से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी (SDM) भी अस्पताल पहुंचे और युवती का हालचाल जाना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें अवैध कॉलोनियों पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, एडीसी अंकित चौकसे ने दिए सख्त निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें