पारिवारिक कलह के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर।

प्रतापगढ़।पारिवारिक कलह के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे देवजानी निवासी फरमान (25) का किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव में उसने सुबह करीब 9:30 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी तथा बेचैनी की शिकायत होने लगी।परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सुबह लगभग 10 बजे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचने के समय उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।इस संबंध में चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक को जहरीला पदार्थ सेवन की अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है तथा उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। युवक की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें