मास मटन अब उज्जैन नगरी में नहीं बिकेगा। नगर निगम कर रहा है प्लान तैयार:
संवाददाता। संतोष यादव।
उज्जैन मे अवैध रूप से चल रही मांस मटन की दुकानों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेर इन काउंसलिंग की बैठक में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं की उज्जैन में संचालित व गैर संचालित सभी मांस मछली मटन की दुकाने बैंड की जाएगी। महापोर ने साफ कहा है। कि उज्जैन एक धार्मिक और पवित्र नगरी है। यहां मांस मच्छी मटन विक्रय होना नियमों के विरुद्ध है। बैठक में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई, वहीं मुख्य मुद्दा मटन मछली की अवैध रूप से चल रही दुकानों पर उठाया गया। जिसमें दुकानों को बंद करने हेतु सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं महापौर ने कहा की नगर निगम द्वारा इन प्रतिष्ठानों की जांच कर नीयमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिससे शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनी रहे।












