केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतापगढ़ में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में भव्य “मीडिया संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश एवं जनपद प्रतापगढ़ में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उनकी उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही शासन की प्राथमिकता है।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।












