कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण और जानलेवा हमले में लिप्त 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार व हथियार बरामद
जिला संवादाता काव्यांश रावत.एटा: कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपहरण और जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरिओम गिरी के पुत्र जितेंद्र को दबंग आरोपियों ने कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से जबरन बलेनो कार में डालकर अगवा किया और डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे मरणासन्न स्थिति में फेंक दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी आशू गुप्ता उर्फ रितिक समेत दो अन्य को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार, डंडे और बेल्ट को भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर हुई इस तेज कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस की सक्रियता और तत्परता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास भी बढ़ा है।
ये भी पढ़ें सेठ दीनानाथ केशव सरस्वती विद्या मन्दिर में राखी सज्जा प्रतियोगिता संपन्न












