रेवाड़ी मोहल्ले में हादसे का खतरा

रेवाड़ी मोहल्ले में हादसे का खतरा

गोमती माता मंदिर के पास झूलते बिजली के तारों से दहशत

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। रेवाड़ी मोहल्ले में गोमती माता मंदिर के पास पीपल के पेड़ के बराबर बाली गली में झूलते हुए बिजली के तार लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। ये तार इतनी नीची ऊंचाई पर हैं कि ज़मीन पर खड़े होकर इन्हें आसानी से हाथ से छुआ जा सकता है।

बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। जलभराव या नमी के चलते करंट फैलने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोग दहशत में जी रहे हैं कि कहीं किसी दिन बड़ा हादसा न हो जाए।

विद्युत विभाग बेखबर, कोई कार्रवाई नहीं

लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग अब तक लापरवाह बना हुआ है। न तो तारों को ऊंचा करने का काम हुआ और न ही कोई सुरक्षा इंतज़ाम किए गए। इस लापरवाही से किसी भी वक्त जानमाल का नुकसान हो सकता है।

स्थानीय निवासियों की अपील

मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से गुहार लगाई है कि तुरंत टीम भेजकर तारों की ऊंचाई ठीक की जाए। साथ ही, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

प्रशासन से मांग

निवासियों का कहना है कि इस समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द समाधान किया जाए, जिससे आमजन सुरक्षित रह सकें और मोहल्ले में राहत की सांस ले सकें।

ये भी पढ़ें हेनरी और कॉन्वे के तूफान में उड़ा जिम्बाम्बे 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें