गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा ‘Let’s Help India’ (Autism Parents Forum) के प्रतिनिधियों के साथ #ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत परिवार से समवाद,चुनौतियों एवं अपेक्षाओं को समझने हेतु

गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा ‘Let’s Help India’ (Autism Parents Forum) के प्रतिनिधियों के साथ #ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत परिवार से समवाद,चुनौतियों एवं अपेक्षाओं को समझने हेतु

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा ‘Let’s Help India’ (Autism Parents Forum) के प्रतिनिधियों के साथ ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों की आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं अपेक्षाओं को समझने हेतु सार्थक संवाद किया गया। संवाद के दौरान ऑटिज़्म की प्रारंभिक पहचान, समावेशी शिक्षा, सुरक्षा, पुनर्वास, डे-केयर सहायता तथा ऐसे बच्चों के लिए अधिक सुलभ एवं सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संस्थागत समन्वय एवं नीति-स्तर पर प्रभावी सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।ऑपरेशन_अपराजेय केवल एक अभियान नहीं, बल्कि Special Need Children एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प है। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें तथा उनके परिवारों को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें