मारपीट और गंभीर चोट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस की कार्रवाई

मारपीट और गंभीर चोट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस की कार्रवाई

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मुकदमा संख्या 250/2024 से संबंधित वांछित अभियुक्त शगुन पुत्र गौरव निवासी शास्त्रीपुरम, जीटी रोड, जेएलएन डिग्री कॉलेज के सामने वाली गली, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 एवं 326 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें