एटा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

एटा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन ने जनहित और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिस लाइन से धनश्याम सिंह को थाना अलीगंज, राजवीर सिंह एवं सुरेन्द्र कुमार को कोतवाली नगर, सुनील कुमार त्रिपाठी को थाना जलेसर तथा प्रमोद कुमार वशिष्ठ को थाना पिलुआ की भदवास चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आलोक शर्मा को यातायात विभाग, विजय सिंह को निधौली कलां कस्बा चौकी, मधु दुबे को थाना पिलुआ तथा रघुनाथ सिंह को थाना जसरथपुर में तैनाती दी गई है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी विभिन्न थानों और शाखाओं में स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें