अलीगढ़: युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर पीटने का आरोप

अलीगढ़: युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर पीटने का आरोप

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। इगलास थाना क्षेत्र के गांव काका सासनी रोड स्थित इलाके में एक युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं युवती के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं, जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर युवती को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गाली-गलौच को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। इस दौरान युवती के सिर में चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
यह घटना इगलास थाना क्षेत्र के गांव काका सासनी रोड की बताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें