एटा में रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन आंदोलन

एटा में रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन आंदोलन

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। रजिस्ट्री विभाग का कार्य निजी कंपनी को सौंपे जाने के फैसले के विरोध में मंगलवार दोपहर अधिवक्ताओं ने तहसील सदर परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई।
अधिवक्ताओं का कहना है कि रजिस्ट्री विभाग के निजीकरण से आम जनता के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता और सुगमता प्रभावित होने की आशंका है।
प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की।
वकीलों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। :::

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें