बाबा बेलखरनाथ धाम में जनकल्याण शिविर, मोती सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां।

बाबा बेलखरनाथ धाम में जनकल्याण शिविर, मोती सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम में भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Rajendra Pratap Singh ‘Moti Singh’ ने प्रतिभाग कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें