प्रतापगढ़ में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

प्रतापगढ़ में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के कंधई थाना अंतर्गत रामपुर कांपा गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित दीवार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच में कब्जा पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन की सख्ती, जेसीबी से गिराई गई अवैध दीवार।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें