ऑपरेशन प्रहार के तहत कोहंडौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोहंडौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना कोहंडौर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 01 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त रमाकान्त गिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को थाना कोहंडौर क्षेत्र के ग्राम परसरामपुर स्थित उसके घर के सामने परचून की दुकान (गुमटी) के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने का अभियान तेज कर दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें