पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा एसीपी-3 सेन्ट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्रांर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा एसीपी-3 सेन्ट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्रांर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रहे सभी वाहनो की चेकिंग कराई गयी तथा यातायात व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनो द्वारा भ्रमणशील रहते हुए सभी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जायें।पुलिस कमिश्नरेेट गौतमबुद्धनगर।












