पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेंट्रल के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय, सूरजपुर में सभी एसीपी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी आयोजित


की गई
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय, सूरजपुर में सभी एसीपी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को बीट पुलिसिंग में सहभागिता बढ़ाने, नियमित रूप से बीट भ्रमण करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का 60/90 दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीम गठित कर समुचित प्रचार-प्रसार करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करने तथा प्राप्त होने वाली सभी जनशिकायतों एवं IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












