रील के चक्कर में खतरे से खेला दंपति, बेला देवी मंदिर घाट पर खतरनाक स्टंट वायरल।

रील के चक्कर में खतरे से खेला दंपति, बेला देवी मंदिर घाट पर खतरनाक स्टंट वायरल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक दंपति द्वारा बेला देवी मंदिर घाट पर किया गया खतरनाक बाइक स्टंट चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में युवक बाइक को हाथों से उठाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जबकि उसकी पत्नी बाइक पर बैठी नजर आती है। धार्मिक स्थल पर इस तरह की गतिविधि को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस जांच में युवक की पहचान मोती वर्मा निवासी जोगीपुर, थाना कंधई के रूप में हुई है, जो कथित रूप से “Shekhar Comedy 84” नामक इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करता है। जांच में यह भी सामने आया कि वह विभिन्न स्थानों पर इसी तरह के स्टंट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। पूछताछ में युवक ने संबंधित वीडियो हटाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह के स्टंट न केवल मर्यादा के विरुद्ध हैं,। बल्कि किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जोखिम भरे स्टंट न करने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें