पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज भी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही की जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में शांति व्यवस्था पर जोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें