एटा में ट्रैक्टर चालकों से रंगदारी वसूलने वाला युवक गिरफ्तार, प्रति ट्रैक्टर 2000 रुपये मांगने का आरोप

एटा में ट्रैक्टर चालकों से रंगदारी वसूलने वाला युवक गिरफ्तार, प्रति ट्रैक्टर 2000 रुपये मांगने का आरोप

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में ईंट से भरे ट्रैक्टर चालकों से कथित रूप से गुंडा टैक्स वसूलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिकोहाबाद रोड से गुजरने वाले ईंट ट्रैक्टरों से प्रति ट्रैक्टर 2000 रुपये की रंगदारी वसूली जा रही थी। आरोप है कि आसुतोष चौहान नामक युवक दबंगई दिखाते हुए ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करता था। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ji के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें