गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर रेट थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के बिजली के तार, ₹9500/- नकद व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी, 01 मोटरसाइकिल बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर रेट कार्यवाही का विवरण/ पूछताछ का विवरण-दिनांक 18.06.2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी करने वाले 03 अभियुक्त 1. वसीम पुत्र इश्तियाक 2. शाहरुख पुत्र यामीन उर्फ बेनामी 3. रिहान पुत्र रईस को थाना क्षेत्रांतर्गत निजी कंपनी के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 27 बंडल सामान्य बिजली के तार, 04 बंडल मोटे बिजली के तार, 06 प्लास्टिक कट्टों में कटपीस बिजली के तार, बिजली की खोखली तार, 04 किलो 100 ग्राम कॉपर का तार, 9500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी रजि0नं0- UP14GY 3669, 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.06.2026 व दिनांक 16.06.2026 को अलग-अलग कंपनी से ये सामान चोरी किया था। थाना इकोटेक-3 पर चोरी हुए सामान के संबंध में अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.वसीम पुत्र इश्तियाक निवासी उत्तरांचल विहार, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद, उम्र 23 वर्ष।
2.शाहरुख पुत्र यामीन उर्फ बेनामी निवासी पुराना कठेरा मोड़, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र 24 वर्ष।
3.रिहान पुत्र रईस निवासी मेवाती मोहल्ला कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण-1.मु0अ0सं0 246/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 247/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- 27 बंडल सामान्य बिजली के तार, 04 बंडल मोटे बिजली के तार
2- 06 प्लास्टिक कट्टों में कटपीस बिजली के तार, बिजली की खोखली तार
3-04 किलो 100 ग्राम कॉपर का तार
4- 9500 रुपये नकद
5- घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी रजि0नं0-UP14GY3669, 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












