पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत,यात्रा के दौरान ऑटो में बैग छूट जाने, उक्त बैग ,सहित सकुशल लोटाया महिला ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत,यात्रा के दौरान ऑटो में बैग छूट जाने, उक्त बैग ,सहित सकुशल लोटाया महिला ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत दिनांक 18.06.2026 को एक महिला का यात्रा के दौरान ऑटो में बैग छूट जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त बैग में लगभग दो तोले के सोने के कड़े (अनुमानित कीमत ₹3.50 लाख), एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड, फ्लैट की चाबी एवं ₹1500/- नकद सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। सूचना प्राप्त होते ही थाना बिसरख पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ऑटो की तलाश कर बैग को सकुशल बरामद किया गया। बरामद बैग में रखा समस्त सामान सुरक्षित पाया गया, जिसे महिला को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर महिला द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें