जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता : सायरा सूर्यवंशी, एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से विस्तार से वार्ता की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जाए। इस दौरान कार्यालय में आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें