प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसपी दीपक भूकर ने परखी जवानों की दक्षता।

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसपी दीपक भूकर ने परखी जवानों की दक्षता।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

शुक्रवार 19 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ग्रहण कर जवानों की वर्दी, अनुशासन, टर्नआउट एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया और कर्तव्यनिष्ठा व समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जवानों को टोलीवार ड्रिल, शस्त्र संचालन एवं शस्त्र प्रशिक्षण का अभ्यास कराया गया। एसपी ने विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, समन्वय और एकरूपता का आकलन किया तथा प्रशिक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने जवानों को नियमित अभ्यास के जरिए अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, बैरकों, भोजनालय, शस्त्रागार और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। जवानों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसपी दीपक भूकर ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal