सैफाबाद में रात्रिकालीन चौपाल, SDM ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

सैफाबाद में रात्रिकालीन चौपाल, SDM ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैफाबाद में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SDM पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौपाल के दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। SDM ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
ग्रामीणों की सहभागिता के साथ आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal